भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा: हरदीप पुरी

पुरी ने कहा कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विकसित भारत का संकल्प देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ’12 साल विरासत के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के अंतर्गत पुरी ने सोनभद्र का दौरा किया। मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की डेल्टा रैंकिंग में सोनभद्र ने पहला स्थान प्राप्त किया है और विकास की वर्तमान गति को देखते हुए यह जनपद पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर शीघ्र ही एक मॉडल जनपद के रूप में स्थापित होगा।

Hardeep Singh Puri (1)

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, ऊर्जा, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विकसित भारत का संकल्प देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।

End of Feed