सरकार ने प्लैटिनम के इन प्रोडक्ट्स के आयात पर लगाई पाबंदी, जानें क्यों?

Platinum-Gold News: सरकार ने सोने में मिलावट के साथ होने वाले प्लैटिनम के अवैध आयात को रोकने के लिए प्लैटिनम से बने कुछ उत्पादों के आयात पर पाबंदी लगा दी। इससे पहले इन वस्तुओं के आयात पर कोई रोक नहीं थी। यह कदम कीमती धातुओं के अवैध व्यापार और शुल्क में छूट के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है।

Platinum-Gold News: सरकार ने हाल ही में सोने में प्लैटिनम मिलाकर किए जा रहे अवैध आयात को रोकने के लिए प्लैटिनम से बने कुछ उत्पादों के आयात पर पाबंदी लगा दी है। इससे पहले इन वस्तुओं के आयात पर कोई रोक नहीं थी। यह कदम मुख्य रूप से सोने और प्लैटिनम पर लागू शुल्क के अंतर का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि आईटीसी एचएस कोड 71141920 के तहत आने वाली वस्तुओं की आयात नीति को अब 'मुक्त' से बदलकर 'अंकुश' कर दिया गया है। इस कोड में प्लैटिनम से बने आभूषण और अन्य उत्पाद शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि अब इन वस्तुओं को आयात करने के लिए पहले से अनुमति लेना आवश्यक होगा।

Platinum, gold, import ban, DGFT, ITC HS Code 71141920, jewelry,

सोने की मिलावट वाले प्लैटिनम प्रोडक्ट्स के आयात पर सरकार ने अंकुश लगाई (तस्वीर-istock)

प्लैटिनम में सोना मिलाकर हो रहा था आयात

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक विशेषज्ञों के अनुसार, पहले प्लैटिनम मिश्रधातु (अलॉय) के रूप में सोने का आयात हो रहा था, जिसे सरकार ने पहले ही रोक दिया था। इसके बाद, प्लैटिनम के उत्पादों में सोना मिलाकर आयात करने का तरीका अपनाया जाने लगा। इसे रोकने के लिए अब सरकार ने यह नया कदम उठाया है। एक उद्योग विशेषज्ञ ने बताया कि इस प्रकार का अवैध आयात बढ़ रहा था, क्योंकि प्लैटिनम मिश्रधातु पर लागू नियम और शुल्क सोने से अलग थे। कई व्यापारी और आयातक इसका लाभ उठा रहे थे।

End of Feed