US Tariff War: हमारे प्रोडक्ट पर हाई इम्पोर्ट ड्यूटी लगाता है भारत, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

US Tariff War: रिपोर्ट में अमेरिका और भारत के बीच कई व्यापार एवं नियामकीय चुनौतियों के बारे में भी बताया गया है, जिसमें शुल्क, गैर-शुल्क बाधाएं, बौद्धिक संपदा, सेवाएं, डिजिटल व्यापार और पारदर्शिता से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। हालांकि, नवीनतम रिपोर्ट में उठाए गए बिंदुओं पर ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिकांश मुद्दे पहले की रिपोर्टों का दोहराव हैं।

US trade, Tariff War: अमेरिका की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों, दवा निर्माण और मादक पेय पदार्थों की एक विस्तृत रेंज पर ‘हाई' आयात शुल्क (इम्पोर्ट ट्यूटी) लगाने के साथ गैर-शुल्क बाधाएं भी लगाता है। भारत समेत प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों पर दो अप्रैल से जवाबी सीमा शुल्क लगाए जाने से ऐन पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

US Tariff War

US Tariff War

NTE रिपोर्ट में किया दावा

यूएसटीआर ने सोमवार को राष्ट्रीय व्यापार अनुमान (एनटीई) रिपोर्ट जारी की। यह एक वार्षिक रिपोर्ट है जो अमेरिकी निर्यात, निवेश एवं डिजिटल व्यापार को प्रभावित करने वाले देशों की प्रमुख पॉलिसी और प्रेक्टिस को लिस्ट करती है। रिपोर्ट में अमेरिका और भारत के बीच कई व्यापार एवं नियामकीय चुनौतियों के बारे में भी बताया गया है, जिसमें शुल्क, गैर-शुल्क बाधाएं, बौद्धिक संपदा, सेवाएं, डिजिटल व्यापार और पारदर्शिता से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।

End of Feed