भारत ने लबालब भरा अपना भंडार, जून में प्रतिदिन 78,38,70,000 लीटर खरीदा तेल, टॉप सप्लायर कौन?

मौजूदा भू-राजनीतिक जोखिमों के बावजूद वैश्विक आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है जिसमें अफ्रीका, रूस और वेनेजुएला से बढ़ते निर्यात, ओपेक+ उत्पादन में वृद्धि और होर्मुज जलडमरूमध्य से निरंतर तेल सप्लाई शामिल है।

ईरान युद्ध और होर्मुज ब्लॉकेज ने भारत को तेल भंडारण को लेरक बड़ा सबक दिया है। इससे सीख लेते हुए भारत ने जून महीने में रिकॉर्ड कच्चे तेल का आयात कर अपना भंडार भर लिया है। केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच जून में प्रतिदिन 49.3 लाख बैरल (बीपीडी) कच्चे तेल का आयात किया, जो उस महीने के लिए अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड है।

Crude Oil News

कच्चे तेल का आयात

49.3 लाख बैरल (बीपीडी) = कितना

  • 49.3 लाख बैरल प्रतिदिन
  • यानी 49,30,000 बैरल हर दिन।
  • 1 बैरल = 159 लीटर तो
  • 49,30,000 × 159 = 78,38,70,000 लीटर प्रतिदिन
  • यानी लगभग 78.39 करोड़ लीटर कच्चा तेल प्रतिदिन।

End of Feed