Remittance To India:प्रवासियों ने भारत को बना दिया नंबर वन, वतन भेज दिए 111 अरब डॉलर, बना इतिहास

Remittance To India: संयुक्त राष्ट्र की माइग्रेशन एजेंसी के अनुसार भारत को 2022 में 111 अरब डॉलर का रेमिटेंस यानी रकम मिली है। जो दुनिया में सबसे अधिक है और इसी के साथ भारत 100 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने और बल्कि इसे पार करने वाला पहला देश बन गया है।

Remittance To India: भारतीय प्रवासियों ने कमाल कर दिया है। उन्होंने अपने वतन भारत में अपने परिवार वालों को 100 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम एक साल में भेज दी है। 100 अरब डॉलर और उससे ज्यादा की रकम आज तक किसी दूसरे देश के प्रवासियों ने नहीं भेजी है। संयुक्त राष्ट्र की माइग्रेशन एजेंसी के अनुसार भारत को 2022 में 111 अरब डॉलर का रेमिटेंस यानी रकम मिली है। जो दुनिया में सबसे अधिक है और इसी के साथ भारत 100 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने और बल्कि इसे पार करने वाला पहला देश बन गया है।

indian migrants remittance

भारतीय प्रवासियों का कमाल

हर साल जमकर पैसा भेज रहे हैं प्रवासी

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने मंगलवार को जारी अपनी विश्व प्रवासन रिपोर्ट, 2024 में कहा कि 2022 में रेमिटेंस के रूप में धन प्राप्त करने वाले शीर्ष पांच देशों में भारत, मेक्सिको, चीन, फिलीपीन और फ्रांस शामिल हैं। ‘रेमिटेंस’ का आशय प्रवासियों द्वारा मूल देश में मित्रों और रिश्तेदारों को किये गए वित्तीय या अन्य तरह के हस्तांतरण से है।

End of Feed