GDP ग्रोथ में गिरावट: FY25 की चौथी तिमाही में 7.4% रही, एक साल पहले थी 8.4%

GDP Growth Q4: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में GDP वृद्धि दर 7.4% रही, जबकि पूरे वर्ष की अनुमानित वृद्धि दर 6.5% दर्ज की गई है। यह दर्शाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बावजूद स्थिर गति से आगे बढ़ रही है।

GDP Growth Q4 Result: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के अस्थायी अनुमान (Provisional Estimates) और जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही के तिमाही अनुमान जारी किए हैं। NSO के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में GDP वृद्धि दर 7.4% रही, जबकि पूरे वर्ष की अनुमानित वृद्धि दर 6.5% दर्ज की गई है। यह दर्शाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बावजूद स्थिर गति से आगे बढ़ रही है।

End of Feed