Forex Reserve And FII Selling: 3 हफ्ते की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, विदेशी निवेशकों ने की रिकॉर्ड बिकवाली

Forex Reserve And FII Selling: तीन सप्ताह की गिरावट के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन मई को समाप्त सप्ताह में 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर हो गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों का शेयर बाजार से पैसे निकालने का सिलसिला जारी है। इस हफ्ते 5 कारोबारी दिनों में उन्होंने 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है।

Forex Reserve And FII Selling: पिछले तीन सप्ताह की गिरावट के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन मई को समाप्त सप्ताह में 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर हो गया।इससे पहले, 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.41 अरब डॉलर घटकर 637.92 अरब डॉलर रहा था। यह कई सप्ताह की तेजी के बाद पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 648.56 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों का शेयर बाजार से पैसे निकालने का सिलसिला जारी है। इस हफ्ते 5 कारोबारी दिनों में उन्होंने 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है। जो कि पिछले 16 हफ्तों की सबसे बड़ी बिकवाली है।

SHARE BAZAR, FOREX RESERVE

शेयर बाजार का ताजा हाल

विदेशी मुद्रा भंडार का हाल

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, तीन मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.46 अरब डॉलर बढ़कर 564.16 अरब डॉलर रही। इस दौरान गोल्ड रिजर्व भंडार का मूल्य 65.3 करोड़ डॉलर घटकर 54.88 अरब डॉलर रहा। इसी तरह विशेष आहरण अधिकार (SDR) 20 लाख डॉलर बढ़कर 18.05 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 14 करोड़ डॉलर घटकर 4.49 अरब डॉलर हो गया है।

End of Feed