Export Data:फरवरी में निर्यात घटा, लगातार तीसरे महीने गिरावट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2023, 06:08 PM IST

Export Data in February: निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट आई है। निर्याक के साथ-साथ फरवरी में आयात में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से व्यापार घाटे में कमी आई है। फरवरी में व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा है।

Export Data in February: निर्यात में लगातार गिरावट का दौर जारी है। दिसंबर-जनवरी के बाद फरवरी में एक बार फिर निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान मर्चेंडाइज निर्यात में 8.8 फीसदी की गिरावट आई है। फरवरी 2022 के 37.15 अरब डॉलर के मुकाबले 2023 में निर्यात 33.8 अरब डॉलर रहा है। निर्यात में लगातार तीसरे महीने की गिरावट है। हालांकि फरवरी में आयात में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से व्यापार घाटे में कमी आई है। फरवरी में व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा है।

india export

निर्यात में कमी

आयात में गिरावट

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में आयात 8.21 प्रतिशत घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया। जो कि पिछले साल इसी महीने में 55.9 अरब डॉलर था। वहीं निर्यात भी 33.8 अरब डॉलर पर रहा है। इसकी वजह से फरवरी में व्यापार घाटा घटकर 17.43 अरब डॉलर पर आ गया है। वहीं अगर वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी के दौरान कुल निर्यात को देखा जाय तो उसमें बढ़ोतरी हुई है। निर्यात 7.5 फीसदी बढ़कर 405.94 अरब डॉलर रहा। इसी तरह आयात भी 18.82 फीसदी बढ़कर 653.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

End of Feed