India Economic Conclave 2023: भारत के प्रीमियम ब्रॉडकॉस्ट नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क के प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 9वें संस्करण का आगाज एक जून होगा। दो दिवसीय इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को नए आयाम तक पहुंचाने लिए कौन से अहम कदम उठाए जाएं और उसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर किस तरह की चर्चा हो उसको लेकर इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव लगातार एक उल्लेखनीय मंच प्रदान करता आया है। कॉन्क्लेव की इस बार की थीम 'इंडिया: द इमर्जिंग थर्ड सुपरपॉवर' है। इस थीम के तहत IEC 2023 में प्रमुख नीति निर्माण करने वाले, वैश्विक स्तर के चिंतक और भारतीय कंपनियों के प्रमुख लीडर, भारत कैसे एक अग्रणी ग्लोबल सुपरपॉवर बने इस पर सकारात्मक चर्चा करेंगे।
IEC 2023 का दो दिवसीय आयोजन
भारत एक सुपर पॉवर, बनेगा रोडमैप
इस मौके पर टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एम.के.आनंद ने कहा 'आर्थिक एजेंडे के लिए क्या अहम बिंदु होने चाहिए उसके लिए इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव ने खुद को एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में स्थापित किया है। भारत तेजी से बढ़ती हुए एक बड़ी इकोनॉमी है। इसके साथ ही वह वैश्विक स्तर की राजनीति में अपना महत्व बढ़ाता जा रहा है। आज भारत बहु ध्रुवीय विश्व में एक उभरती हुई और प्रभावशाली शक्ति है। इंडिया: द इमर्जिंग थर्ड सुपरपॉवर की इस थीम के साथ IEC 2023 का आयोजन एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खास तौर पर ऐसे मौके पर जब भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि IEC में दूरदर्शी नेताओं के विचार विमर्श से एक ऐसी रणनीति सामने आएगी, जिससे भारत विकास करते हुए एक प्रमुख वैश्विक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ेगा।'
यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव (1-2 जून), भारत के दीर्घकालिक विकास की राह, G20 प्रेसीडेंसी, रक्षा रणनीतियों, अर्थव्यवस्था, AI और वेब 3.0 के भविष्य, क्षेत्रीय आधारित चुनौतियों और अवसरों पर महत्वपूर्ण बिंदुओं को कवर करते हुए सहयोगात्मक, गहन और विचारोत्तेजक सत्रों का गवाह बनेगा।
ये प्रमुख हस्तियां करेंगी शिरकत
IEC 2023 में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, अमेरिका के पूर्व सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइक पोम्पिओ,पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, युवा कार्यक्रम एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी, श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री मंत्री भूपेंद्र यादव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया, विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह, शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट बोर्गे ब्रेंडे, यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शाइमल, मोबियस वेंचर्स के फाउंडर मार्क मोबियस, पीरामल ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय पीरामल और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एमडी और सीईओ वी. वैद्यनाथन जैसे प्रमुख दिग्गज विचार रखेंगे।
टिकट और इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के बारे में अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.indiaeconomicconclave.com/
टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 को IDFC FIRST BANK द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है और वह Google द्वारा Powered हैं।
