महंगे कच्चे तेल ने बढ़ाया भारत का आयात बिल, गैस आयात बिल 60% बढ़ा, रसोई गैस की खपत घटी

पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल' (PPAC) के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में भारत का नेट तेल और गैस आयात बिल सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब डॉलर हो गया।

भारत का तेल एवं गैस आयात बिल अक्टूबर में 60 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वाले पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ब्रेंट कच्चे तेल की औसत कीमत सालाना आधार पर लगभग दोगुनी होकर 124.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने के चलते आयात बिल बढ़ा। अक्टूबर 2025 में शुद्ध आयात बिल 10 अरब डॉलर था।

Crude Oil News

कच्चा तेल

हालांकि, मात्रा के हिसाब से कच्चे तेल का आयात केवल 11 प्रतिशत बढ़कर 2.33 करोड़ टन रहा। तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात पर 1.3 अरब डॉलर खर्च हुए, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात से 6.3 अरब डॉलर की कमाई हुई।

End of Feed