भारत-चीन सीमा व्यापार की धमाकेदार वापसी! 6 साल बाद लिपूलेख दर्रे से फिर शुरू हुआ बिजनेस

India China Border Trade: लिपूलेख दर्रे के जरिए भारत-चीन सीमा व्यापार 6 साल बाद वर्ष 2026 में पुनः शुरू हो गया है। 20 भारतीय व्यापारियों का पहला दल तकलाकोट मंडी पहुंचा, जिससे स्थानीय सीमांत अर्थव्यवस्था में भारी उत्साह है।

India China Border Trade : भारत और चीन के बीच पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) स्थित ऐतिहासिक लिपूलेख दर्रे के जरिए होने वाला सीमा व्यापार करीब 6 साल के लंबे अंतराल के बाद वर्ष 2026 में आखिरकार फिर से बहाल हो गया है। व्यापारिक गतिविधियों के पहले चरण में भारतीय व्यापारियों का पहला दल चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (Tibet Autonomous Region) में स्थित तकलाकोट मंडी पहुंच चुका है। चीनी अधिकारियों द्वारा आव्रजन (Immigration) और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों देशों के बीच औपचारिक रूप से सीमा व्यापार का शुभारंभ कर दिया गया है। कोविड-19 महामारी और सीमा पर उपजे तनाव के कारण यह महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा था। अब इसके दोबारा खुलने से उत्तराखंड के सीमांत इलाकों के स्थानीय निवासियों, हस्तशिल्पकारों और व्यापारियों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। इस सीमा व्यापार के बहाल होने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Lipulekh Pass, India China border trade, Lipulekh border trade 2026, Taklakot mandi, Tibet Autonomous Region, Dharchula,

6 साल बाद खुला लिपूलेख दर्रा! चीन के तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी, सीमांत क्षेत्र में जश्न का माहौल (तस्वीर-AI)

तकलाकोट मंडी तक कैसा रहा भारतीय व्यापारियों का सफर?

धारचूला के उपजिलाधिकारी (SDM) आशीष जोशी के अनुसार, भारत-तिब्बत व्यापार संघ के अध्यक्ष जीवन सिंह रौकली के नेतृत्व में 20 सदस्यीय एक दल सीमा व्यापार के लिए रवाना हुआ था। इस दल में 16 पंजीकृत व्यापारी और उनकी सहायता के लिए 4 हेल्पर शामिल थे। भारतीय व्यापारियों के इस दल ने सबसे पहले भारत-चीन सीमा के पास स्थित गुंजी इमीग्रेशन कार्यालय में आव्रजन और दस्तावेज जांच की सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। इसके बाद दल ने सीमा के निकट स्थित नाबीढांग में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे व्यापारी लिपूलेख दर्रे पर पहुंचे, जहां चीनी अधिकारियों ने सीमा पर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी कराईं। इसके बाद भारतीय दल को तिब्बत में प्रवेश दिया गया, जहां से वे तकलाकोट मंडी पहुंचे और व्यापार की शुरुआत की।

End of Feed