जापान को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 2030 तक जर्मनी से भी होगा आगे

India Fourth largest economy: भारत 4,180 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सरकारी बयान के अनुसार, भारत लगातार मजबूत वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। 2030 तक यह जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचने की स्थिति में है।

India Fourth largest economy: भारत ने जापान को पीछे छोड़कर 4,180 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। सरकारी बयान में कहा गया कि भारत लगातार मजबूत वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसके साथ ही अनुमान है कि 2030 तक भारत जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है, जब इसकी जीडीपी 7,300 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।

Indian economy, India GDP, Fourth largest economy, Japan economy, Germany economy

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (तस्वीर-istock)

जीडीपी में तेजी

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 8.2 प्रतिशत रही। यह आंकड़ा पहली तिमाही के 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 7.4 प्रतिशत से अधिक है। बयान में बताया गया कि यह छह तिमाहियों में सबसे उच्च वृद्धि दर है, जो वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।

End of Feed