भारत अमूर्त निवेश में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना, WIPO रिपोर्ट पर बोले पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने WIPO की 2026 रिपोर्ट पर कहा कि भारत अमूर्त निवेश में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। 2023 में निवेश 78.2 अरब डॉलर पहुंचा।

World Fastest Growing Economy : भारत ने नवाचार (Innovation) और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बताया कि भारत अब अमूर्त निवेश (Intangible Investment) के मामले में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने यह जानकारी वर्ल्ड इंटैन्जिबल इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2026 (WIPO Report 2026) का हवाला देते हुए दी। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत ने सॉफ्टवेयर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), बौद्धिक संपदा (Intellectual Property), इनोवेशन और संगठनात्मक क्षमताओं जैसे क्षेत्रों में तेजी से निवेश बढ़ाया है। यही निवेश भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

World Fastest Growing Economy, WIPO Report 2026, Intangible Investment, Piyush Goyal, Innovation, research and development, Software Investment,

भारत की बड़ी छलांग! सॉफ्टवेयर और इनोवेशन में निवेश ने दुनिया को चौंकाया (तस्वीर-ANI)

2023 में 78.2 अरब डॉलर तक पहुंचा अमूर्त निवेश

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपोर्ट की मुख्य बातें शेयर करते हुए कहा कि भारत इनोवेशन आधारित विकास के अगले दौर को गति दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 में भारत का अमूर्त निवेश बढ़कर 78.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह दुनिया की 15 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि है। भारत में इस निवेश में 7.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो भौतिक निवेश (Tangible Investment) की तुलना में भी अधिक रही। यह दिखाता है कि भारत अब केवल फैक्ट्री और मशीनों पर ही नहीं, बल्कि ज्ञान, तकनीक और नई सोच पर भी तेजी से निवेश कर रहा है।

End of Feed