भारत एक सोई हुई ताकत, पूरी तरह जाग गया तो..., दावोस में ऐसा क्यों बोले चंद्रबाबू नायडू

Davos WEF: वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश संभावनाओं की सराहना की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत पहले ही चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2048 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Davos WEF: स्विट्जरलैंड के दावोस में सोमवार को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के दौरान भारत की आर्थिक ताकत और निवेश संभावनाओं की जमकर सराहना हुई। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने एक सुर में कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था है और आने वाले वर्षों में दुनिया में बड़ी भूमिका निभाने वाला है। अलग-अलग राजनीतिक दलों से होने के बावजूद भारतीय नेताओं ने वैश्विक मंच पर देश की एकजुट और सकारात्मक छवि पेश की।

India, World Economic Forum, Davos, Chandrababu Naidu, Indian Economy

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (तस्वीर-x)

भारत दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्थाओं में

न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत पहले ही दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उनका कहना था कि अगले दो-तीन वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि 2048 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ‘इंडिया पैवेलियन’ के उद्घाटन के दौरान नायडू ने कहा कि भारत एक सोई हुई ताकत है। अगर हम पूरी तरह जाग गए तो 2047 तक दुनिया में नंबर एक भी बन सकते हैं। उनके इस बयान को वहां मौजूद निवेशकों और प्रतिनिधियों ने गंभीरता से सुना।

End of Feed