Indeed Layoffs: कंपनियों का कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का दौर जारी है। अभी तक हमने आईटी, मार्केटिंग और सेल्स जैसी ही कंपनियों के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की खबरें सुनी थी। लेकिन अब एक ऐसी कंपनी लोगों को नौकरी से निकाल रही है जो खुद बेरोजगारी से जुझ रहे लोगों को नौकरी दिलाने में मदद करती है। आप सही सुन रहे हैं दरअसल जॉब लिस्टिंग पोर्टल इनडीड (Indeed) ने घोषणा की है कि वह लगभग 2,200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, जो उसके कुल कर्माचारियों का करीब 15 प्रतिशत है।
Indeed Layoffs: इनडीड लगभग 2,200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी।
इनडीड (Indeed) पर इससे पड़ा असर
हालांकि कंपनी ने नौकरी में कटौती करने का निर्णय ढेर सारी कंपनियों के कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद आया है। अब कई कंपनियों में वैकेंसी निकालने का काम ठंडे बस्ते में चला गया है। जिसका असर इनडीड पर पड़ रहा है। दरअसल इनडीड (Indeed) एक जॉब सर्च प्लेटफॉर्म है जो लोगों को जॉब खोजने में मदद करता है। वे जॉब सर्च, रिज्यूमे, कंपनी रिव्यू और अन्य चीजों के लिए टूल भी मुहैया करती है।
CEO क्रिस हायम्स ने कही ये बात
इनडीड के CEO क्रिस हायम्स (Chris Hyams) ने अपने कर्मचारियों को लेटर लिखकर छंटनी के पीछे के कारणों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, "एक कंपनी का नेतृत्व करना जिसका मिशन लोगों को नौकरी पाने में मदद करना है, हर दिन मैं सोचता हूं कि किसी व्यक्ति के जीवन में नौकरी कितनी जरूरी है। नौकरी खोना आर्थिक और भावनात्मक रूप से रूप से बहुत कठिन है। जो लोग नौकरी छोड़ रहे हैं उनके लिए, हम आप में से प्रत्येक के लिए जितना संभव होगा उतना समर्थन करने पर काम किया जा रहा है।" हायम्स ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नौकरी में कटौती लगभग हर टीम, काम, स्तर और क्षेत्र में इनडीड और इंडिड फ्लेक्स में होगी।
