Indane, HP, Bharat Gas ग्राहक ध्यान दें! 31 अगस्त से पहले निपटा लें यह काम, बदल रहे हैं गैस सिलेंडर के नियम

इंडेन, एचपी और भारत गैस के ग्राहकों के लिए 31 अगस्त की तारीख बेहद महत्वपूर्ण है। एलपीजी e-KYC की डेडलाइन और रसोई गैस नियमों में होने वाले बदलावों का आपकी जेब और गैस सप्लाई पर क्या असर पड़ेगा।

अगर आपके घर में इंडेन, एचपी या भारत गैस का एलपीजी कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) पूरा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की है। इस समयसीमा के समाप्त होने के बाद 1 सितंबर से रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग, दरों और मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में समय रहते e-KYC की प्रक्रिया निपटाना हर एलपीजी उपभोक्ता के लिए अनिवार्य हो गया है।

LPG Cylinder

31 अगस्त से पहले निपटा लें यह काम, बदल रहे हैं गैस सिलेंडर के नियम

क्यों जरुरी है e-KYC

सरकार और तेल कंपनियों का e-KYC कराने के पीछे मुख्य उद्देश्य फर्जी कनेक्शनों की पहचान करना और रसोई गैस सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकना है। अक्सर देखा जाता है कि एक ही नाम से कई कनेक्शन चल रहे होते हैं या फिर बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट न होने की वजह से वास्तविक लाभार्थियों तक सरकारी सब्सिडी की राशि नहीं पहुंच पाती। e-KYC के माध्यम से उपभोक्ता के आधार कार्ड को उसके एलपीजी कनेक्शन से बायोमेट्रिक रूप से सत्यापित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सब्सिडी का पैसा सीधे सही और जरूरतमंद व्यक्ति के बैंक खाते में ही ट्रांसफर हो।

End of Feed