Income Tax Return 2024: क्रेडिट कार्ड के जरिये भी फाइल कर सकते हैं ITR, जानें कैसे करें

Income Tax Return: वित्तीय वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए ITR दाखिल करने का मौसम चल रहा है। अब गिनती के दिन बचे हैं। इसलिए लेटलतीफी आपको परेशानी में डाल सकता है। अगर टैक्स देनदारी है तो आप क्रेडिट कार्ड के जरिये भी आसानी से कर सकते हैं, इसके कई फायदे भी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है।
  • किसी भी तरह के जुर्माने से बचने के लिए जल्द फाइल करें।
  • अगर तुरंत टैक्स भुगतान की जरुरत है तो क्रेडिट कार्ड अच्छा विकल्प है।

Income Tax Return: वित्तीय वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए अब काफी कम दिन बचे हैं। ऐसे में आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। आखिरी तारीख 31 जुलाई है। अगर आप समय पर आईटीआर दाखिल करते हैं तो आपको इसके कई लाभ होंगे। इसलिए बिना देरी किए एक्सपर्ट्स की मदद से आईटीआर दाखिल कीजिए। अगर आपके ऊपर किसी तरह के टैक्स का बकाया है तो उसका भुगतान करें। इसके लिए क्रेडिट कार्ड आसान साधन हो सकता है।

ITR Filing 2024, ITR Filing by Credit

इनकम टैक्स रिटर्न के दौरान टैक्स भुगतान का आसान तरीका (तस्वीर-Canva)

क्रेडिट कार्ड से टैक्स का भुगतान क्यों करें?

इनकम टैक्स पोर्टल पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके टैक्स का भुगतान करने का विकल्प महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करता है। यह बैंक ट्रांसफर या कैश लेनदेन की जरूरत के बिना तत्काल टैक्स भुगतान की अनुमति देता है। इसके अतिरिक्त यह आपको उन स्थितियों में भी अपने टैक्स दायित्वों को पूरा करने में सक्षम बनाता है, और लेट फाइन और ब्याज से बचाता है, जब आपके पास कम पैसे होते हैं। इतना ही नहीं क्रेडिट कार्ड से टैक्स का भुगतान करने पर आपके भुगतान की तुरंत पुष्टि होती है, जो इनकम टैक्स पोर्टल पर इस मेथड का उपयोग करने का फायदा है। चेक या बैंक ट्रांसफर जैसे पारंपरिक तरीकों से समय लग सकता है, जिससे यह अनिश्चितता बनी रहती है कि आपका भुगतान प्राप्त हुआ है या नहीं।

End of Feed