Income tax return: ITR दाखिल करने से पहले AIS, TIS और 26AS की विसंगतियां करें ठीक, जानिए कैसे करें

Income tax return 2024: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल का सीजन चल रहा है। टैक्सपेयर्स आईटीआर दाखिल करने से पहले AIS, TIS और 26AS की विसंगतियों को ठीक करें नहीं तो कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। जानिए कैसे करें।

Income tax return 2024: वित्तीय वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। टैक्सपेयर्स को पेनाल्टी से बचने के लिए इस तारीख तक आईटीआर दाखिल करना होगा। अगर आपने नहीं किया है तो दाखिल करने की तैयारी कर लें क्योंकि आपके पास चंद दिन बचे हैं। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने से पहले एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS), टेक्सेबल इनकम स्टेटमेंट (TIS) और फॉर्म 26AS जैसे विभिन्न टैक्स से जुड़े दस्तावेजों में विसंगतियों को ठीक करना जरूरी है। संभावित विसंगतियों से बचने और एक सुचारू टैक्स दाखिल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह सुनिश्चित करना जरुरी है कि ये दस्तावेज आपके वित्तीय लेनदेन और आय को सटीक डिटेल दर्शाते हैं। इसलिए अपने AIS, TIS और फॉर्म 26AS की गलतियों की ठीक कर लें।

Income tax return 2024, ITR 2024, ITR Filing, How to Correct ITR Discrepancies, AIS, TIS, 26AS

AIS, TIS और 26AS की विसंगतियों को कैसे करें ठीक (तस्वीर-Canva)

क्या है AIS, TIS और फ़ॉर्म 26AS

एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) वित्तीय लेनदेन, टैक्स भुगतान और रिफंड की समरी प्रस्तुत करता है। टेक्सेबल इनकम स्टेटमेंट (TIS) टैक्सपेयर की समझ के लिए AIS डिटेल को सरल बनाता है। फ़ॉर्म 26AS टैक्स क्रेडिट डिटेल के रूप में काम करता है, जिसमें TDS और TCS का डिटेल होता है।

End of Feed