Income Tax Return Filing 2024: आपके पास एक से अधिक फॉर्म 16 है तो कैसे करें ITR फाइल?

Income Tax Return Filing 2024: वित्त वर्ष 2023-24 (एसेसमेंट ईयर 2024-25) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया जारी है। आपने एक वित्त वर्ष कई नौकरियां बदली हैं तो आपके पास कई फॉर्म 16 भी मिले होंगे। आइए जानते हैं जब एक से अधिक फॉर्म 16 हो तो कैसे ITR फाइल कर सकते हैं।

Income Tax Return Filing 2024: वित्त वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर दाखिल किया जा रहा है। आखिरी तारीख 31 जुलाई है। जब आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हों, तो आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करना आसान हो सकता है। हालांकि अगर आपके पास नौकरी बदलने या एक वित्तीय वर्ष में कई नौकरियां करने के कारण कई फॉर्म 16 हैं, तो यह काम जटिल हो जाता है। लेकिन इसके लिए धैर्य से सावधानी पूर्वक काम करने से आसान हो जाता है। फॉर्म 16 नियोक्ता या कंपनी जिसमें आप काम करते हैं द्वारा जारी किया गया एक प्रमाणपत्र है, जिसमें आपके वेतन से स्रोत पर काटे गए टैक्स (TDS) का डिटेल होता है। इसे दो भागों में विभाजित किया गया है।

Income Tax Return Filing, ITR Filing, ITR Filing 2024, Form 16

जब कई फॉर्म 16 हो तो कैसे करें आईटीआर फाइल (तस्वीर-Canva)

फॉर्म 16 को समझना जरूरी

  • पार्ट A: इसमें नियोक्ता और कर्मचारी का डिटेल होता है, जिसमें नाम, पता, PAN और TAN डिटेल और तिमाही आधार पर काटे गए और जमा किए गए टैक्स का समरी शामिल होता है।
  • पार्ट B: इसमें भुगतान किए गए वेतन, इनकम टैक्स एक्ट के तहत कटौती और देय टैक्स का डिटेल होता है।
  • जब आप नौकरी बदलते हैं, तो प्रत्येक नियोक्ता एक अलग फॉर्म 16 जारी करता है, जिसका अर्थ है कि आपके पास एक ही वित्तीय वर्ष के लिए कई फॉर्म 16 हो सकते हैं।

कई फॉर्म 16 के साथ ITR फाइल करने के स्टेप

सभी फॉर्म 16 एकत्रित करें

सुनिश्चित करें कि आपके पास वित्तीय वर्ष के दौरान आपके द्वारा काम किए गए प्रत्येक नियोक्ता से फॉर्म 16 हैं। वेरिफाई करें कि प्रत्येक फॉर्म में डिटेल सही और सुसंगत हैं।

End of Feed