ITR भरने के बाद आया इनकम टैक्स का नोटिस? घबराएं नहीं, जानें बचने और जवाब देने का तरीका!

Income Tax Notice: इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने के बाद विभाग विभिन्न कारणों से नोटिस भेज सकता है। घबराने के बजाय ई-फाइलिंग पोर्टल पर कारण समझें और निर्धारित समय सीमा में सही दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन जवाब दें।

Income Tax Notice : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा करने के बाद अगर आपको इनकम टैक्स विभाग से कोई नोटिस मिलता है, तो घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार ये नोटिस केवल एक सामान्य प्रक्रिया, स्पष्टीकरण या छोटी-मोटी गलतियों को सुधारने के लिए भेजे जाते हैं। बैंक और वित्तीय संस्थान लोन देते समय आपकी आय की सत्यता जांचने के लिए ITR को बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज मानते हैं। ऐसे में रिटर्न दाखिल करने के बाद अपने ईमेल, आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल और कम्प्लायंस पोर्टल पर नजर बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर आपके रिटर्न में कोई गड़बड़ी या आय से जुड़ा कोई अंतर पाया जाता है, तो विभाग आपको विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस भेज सकता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इनकम टैक्स विभाग किस तरह के नोटिस भेज सकता है और ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।

Income Tax Notice, ITR Filing, Income Tax Return,Tax Discrepancy, Tax Scrutiny

ITR जमा करने के बाद ईमेल पर रखें नजर! आ सकता है आयकर विभाग का नोटिस, ऐसे निपटाएं मामला! (तस्वीर-AI)

धारा 143(1)(a) गणना में अंतर का नोटिस

यह नोटिस तब जारी किया जाता है जब आयकर विभाग को आपके द्वारा दाखिल किए गए रिटर्न और उनके पास उपलब्ध जानकारी (जैसे नियोक्ता, बैंक या टैक्स क्रेडिट) के बीच कोई गड़बड़ी या गणितीय अंतर नजर आता है। ऐसे में नोटिस में बताई गई गड़बड़ी का अपने रिकॉर्ड्स से मिलान करें। यदि विभाग की गणना सही है तो उसे स्वीकार करें। अगर आप असहमत हैं, तो संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन जवाब दाखिल करें।

End of Feed