कैश में लेन-देन करने वाले हो जाएं सावधान! जानें कितनी रकम के ट्रांजैक्शन पर रहती है इनकम टैक्स की नजर

सरकार ने कई तरह के कैश ट्रांजैक्शन पर सीमा तय की है जिससे टैक्स चोरी पर रोक लगाई जा सके। ऐसे में हर टैक्सपेयर के लिए इन नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

आज के डिजिटल दौर में भले ही ऑनलाइन पेमेंट या यूपीआई (UPI) का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है, लेकिन हमारे समाज में अब भी एक बड़ी आबादी नकद यानी कैश में लेन-देन करना पसंद करती है। रोजमर्रा के छोटे-मोटे खर्चों के लिए कैश का इस्तेमाल करना तो ठीक है, लेकिन अगर आप बड़ा कैश ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको बेहद सावधान हो जाने की जरूरत है। भारत सरकार और आयकर विभाग (Income Tax) काले धन पर लगाम लगाने और टैक्स चोरी को रोकने के लिए नकद लेन-देन पर बहुत पैनी नजर रखते हैं। इनकम टैक्स कानूनों के तहत कैश ट्रांजैक्शन की कुछ निश्चित सीमाएं (Limits) तय की गई हैं।

Income Tax Cash Transaction

कितनी रकम के ट्रांजैक्शन पर रहती है इनकम टैक्स की नजर

अगर आप अनजाने में भी इन सीमाओं को पार करते हैं, तो आपको भारी-भरकम पेनाल्टी (जुर्माना) भरनी पड़ सकती है या फिर आयकर विभाग का नोटिस आपके घर आ सकता है। इसलिए टैक्सपेयर्स के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वे कानूनन कितना कैश रख सकते हैं, कितना खर्च कर सकते हैं और किस सीमा के बाद उन पर टैक्स का शिकंजा कस सकता है।

End of Feed