Income Tax SMS: इनकम टैक्स भेज रहा है SMS-ई-मेल, 15 मार्च तक जरूर निपटा लें ये काम

Income Tax SMS: आयकर विभाग विभिन्न स्रोतों से करदाताओं के वित्तीय लेनदेन की जानकारी प्राप्त करता है। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए, यह जानकारी वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) मॉड्यूल में दिखाई देती है । विभाग ने कहा है कि 15 मार्च को या उससे पहले एडवांस टैक्स की देय राशि जमा करें।

Income Tax SMS:वित्त मंत्रालय ने रविवार को कहा कि आयकर विभाग ने कुछ ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान की है, जिनका वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स का भुगतान वित्तीय लेनदेन के अनुरूप नहीं है।विभाग एक एडवांस टैक्स ई-कैम्पेन चला रहा है, जिसका मकसद ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन के बारे में ईमेल के माध्यम से सूचित करना है जिन्होंने टैक्स नहीं भरा है। उनसे आग्रह किया गया है कि वे अपनी देनदारी की सही गणना करें और 15 मार्च को या उससे पहले एडवांस टैक्स की देय राशि जमा करें। रिपोर्ट के अनुसार इनकम टैक्स विभाग ने करीब 22000 लोगों को SMS और ई-मेल के तहत सूचना भेजी है।

INCOME TAX SMS

इनकम टैक्स भेज रहा है SMS

AIS में दिखती है पूरी जानकारी

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयकर विभाग विभिन्न स्रोतों से करदाताओं के वित्तीय लेनदेन की जानकारी प्राप्त करता है। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए, यह जानकारी वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) मॉड्यूल में दिखाई देती है और व्यक्तियों/संस्थाओं को देखने के लिए उपलब्ध है।महत्वपूर्ण लेनदेन का विवरण देखने के लिए, व्यक्ति/संस्थाएं अपने ई-फाइलिंग अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं और अनुपालन पोर्टल पर जा सकते हैं। इस पोर्टल पर, महत्वपूर्ण लेनदेन देखने के लिए ई-अभियान टैब का उपयोग किया जा सकता है।

End of Feed