10 लाख रुपये के इंवेस्टमेंट पर अनिवार्य हुआ इनकम प्रूफ, जानें सरकार के इस बड़े फैसले के पीछे क्या है वजह

Post Office Saving Schemes: भारत सरकार ने अब डाकघर की बचत योजनाओं में 10 लाख रुपये से ज्यादा निवेश करने पर इनकम प्रूफ देना अनिवार्य कर दिया है। आतंकवादी वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों के लिए दुरुपयोग को रोकने के लिए डाकघर योजनाओं में सभी निवेशों को सख्त केवाईसी और पीएमएलए नियमों के तहत लाया गया है।

Post Office Saving Schemes: भारत सरकार ने अब डाकघर की बचत योजनाओं में 10 लाख रुपये से ज्यादा निवेश करने पर इनकम प्रूफ देना अनिवार्य कर दिया है। आतंकवादी वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों के लिए दुरुपयोग को रोकने के लिए डाकघर योजनाओं में सभी निवेशों को सख्त केवाईसी (Know Your Customer) और पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act) नियमों के तहत लाया गया है। डाक विभाग ने डाकघर के अधिकारियों को कुछ श्रेणियों की छोटी बचत योजनाओं के निवेशकों से आय प्रमाण जमा करने का निर्देश दिया है।

post office, india post, saving schemes, kyc, aml, cft

भारतीय डाक ने 25 मई, 2023 को जारी एक सर्कुलर के माध्यम से इसकी घोषणा की

इनकम प्रूफ मांगने के पीछे क्या है उद्देश्य

भारतीय डाक ने 25 मई, 2023 को जारी एक सर्कुलर के माध्यम से इसकी घोषणा की। डाक विभाग ने बताया कि ये सर्कुलर KYC, AML (Anti Money Laundering) और CFT (आतंकवाद के वित्तपोषण) का मुकाबला करने के लिए मानदंडों में संशोधन के कारण जारी किया गया है।

End of Feed