'यशोभूमि' में दो साल में 200 से अधिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, DPIIT ने दी जानकारी

Yashobhoomi Event : राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका में स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र (आईआईसीसी) - यशोभूमि में अगले दो साल में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित होने हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Yashobhoomi Event : राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका में स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र (आईआईसीसी) - यशोभूमि में अगले दो साल में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित होने हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये आयोजन डिजिटल नवाचार, आतिथ्य, मनोरंजन, स्वास्थ्य सेवा, वाहन, बुनियादी ढांचा, यात्रा और पर्यटन तथा स्मार्ट विनिर्माण से संबंधित हैं। यशोभूमि का उद्घाटन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। किनेक्सिन कन्वेंशन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कोरिया इंटरनेशनल एक्जिबिशन सेंटर (किनटैक्स) और ईसैंग नेटवर्क्स कंपनी लिमिटेड का एक गठजोड़ यहां कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए दुनियाभर में विपणन पहल कर रहा है।

in Yashobhoomi More than 200 programs will be organized

ये आयोजन डिजिटल नवाचार, आतिथ्य, मनोरंजन, स्वास्थ्य सेवा होंगे जुड़े।

5,400 करोड़ रुपये के फेज-1 का हो चुका है अनावरण

किनटैक्स को 20 साल के लिए आयोजन स्थल के प्रबंधन के लिए प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र के संचालक के रूप में नियुक्त किया गया है। मोदी ने रविवार को आईआईसीसी के 5,400 करोड़ रुपये के चरण-एक का अनावरण किया था। उन्होंने दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन किया।

End of Feed