Share Market Strategy 2024: नए साल में किन सेक्टर में कमाई के मौके! जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 25, 2023, 01:01 PM IST

Share Market Strategy For 2024: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने शेयर बाजार को लेकर अपना नजरिया बताया है। जो बाजार में निवेश की रणनीति बनाने के लिए आपके काम आ सकती है।

Share Market Strategy For 2024: शेयर बाजार में तेजी- सुस्ती के दौर में कई शेयर्स अपने उपरी लेवल पर ट्रेड कर रहे है तो वहीं कुछ में गिरावट में है। बाजार के कई क्षेत्र जिनमें काफी दिनों से सुस्ती देखी जा रही थी उनमें भी तेजी आई है। वही कुछ शेयर है जो बाजार की तेजी का साथ नही दे रहे हैं और सुस्त नजर आ रहे है। ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने शेयर बाजार को लेकर अपना नजरिया बताया है। जो बाजार में निवेश की रणनीति बनाने के लिए आपके काम आ सकती है। एक्सपर्ट ने बाजार में निवेश के क्षेत्रों को लेकर खास जानकारी जिससे यह समझने में मदद मिलेगी कि निवेश के लिए फिलहाल हमें किन सेक्टरों पर भरोसा करना चाहिए।

Share Market Strategy 2024: नए साल में किन सेक्टर में कमाई के मौके! जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Share Market Strategy: PSU, Pharma सेक्टर में ग्रोथ

एक्सपर्ट आनंद राठी ने PSU सेक्टर में अच्छे मौके दिखने के संकेत दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने Pharma सेक्टरों में बढ़त दिखने की बात कही है और इंफ्रा स्ट्रक्चर सेक्टर को अच्छा विकल्प बताया है। इन सेक्टरों में आगे ग्रोथ की उम्मीद इनके चुनिंदा शेयरों पर फोकस करने की बात कही है।

End of Feed