PM Modi के दौरे का असर! भारत में ₹2800 करोड़ लगाएगा ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा पेंशन फंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पेंशन फंड ऑस्ट्रेलियन सुपर ने भारत के इन्फ्रा सेक्टर में करीब 2800 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है।

Australia Investment in India : ऑस्ट्रेलियन सुपर ने भारत के नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड में 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 2800 करोड़ रुपये के नए निवेश का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़ें पेंशन फंड ने यह ऐलान PM Modi के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच किया है। इसे लेकर फंड का मानना है कि उसके निवेश से भारत में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

PM Modi Australia Investment

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई निवेश का किया स्वागत

इस बड़ी घोषणा की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर दी है। पीएम मोदी ने इसे लेकर कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पेंशन फंड AustralianSuper ने भारत के नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) में 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 2,800 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है। यह घोषणा मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक कार्यक्रम के दौरान की गई।

End of Feed