सोना खरीदना है तो डिजिटल खरीदो, फिजिकल नहीं! इस दावे में है कितना दम? आपके लिए क्या है बेहतर

अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन उसकी बढ़ती कीमतों के कारणों हिचकिचा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अब समय बदल रहा है। पहले लोग सोने की दुकान जाकर सोना खरीदते थे, पर अब मोबाइल ऐप से भी सोना खरीदा जा रहा है। Paytm, PhonePe और Groww जैसे ऐप अब सिर्फ ₹10 में भी 24 कैरेट सोना खरीदने की सुविधा देते हैं। आइए जानते हैं आपके लिए क्या है बेहतर?

भारत में सोने का रिश्ता सिर्फ पैसे से नहीं, बल्कि भावनाओं से भी जुड़ा है। हर घर में सोना कभी न कभी जरूर खरीदा जाता है कभी शादी के लिए, कभी बचत के लिए और कभी सिर्फ शुभता के लिए। लेकिन अब समय बदल रहा है। पहले लोग सोने की दुकान जाकर सोना खरीदते थे, पर अब मोबाइल ऐप से भी सोना खरीदा जा रहा है। Paytm, PhonePe और Groww जैसे ऐप अब सिर्फ ₹10 में भी 24 कैरेट सोना खरीदने की सुविधा देते हैं। त्योहारों के समय जब सोने के दाम ₹13,000 प्रति ग्राम के ऊपर चले गए हैं, तो कई लोग सोच रहे हैं क्या डिजिटल गोल्ड लेना सही है या फिर असली सोना ही बेहतर है? तो आइए बताते हैं आपके लिए क्या बेहतर है?

Gold

डिजिटल गोल्ड के फायदे

डिजिटल गोल्ड ऐसा सोना है जिसे आप ऑनलाइन खरीदते हैं, लेकिन वह असली रूप में किसी सुरक्षित वॉल्ट में रखा रहता है। इसे MMTC-PAMP और SafeGold जैसी कंपनियां संभालती हैं। मतलब सोना आपका है, बस आपके घर में नहीं, बल्कि सिक्योर लॉकर में रखा होता है। आप इसे धीरे-धीरे खरीद सकते हैं, बेच सकते हैं और पैसे तुरंत बैंक में आ जाते हैं।

End of Feed