मान लें PM Modi की बात, लबालब भर जाएगा देश का खजाना, बचेंगे 4.27 लाख करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटे में दो बार गोल्ड की खरीद कम करने और वर्क फ्रॉम होम बढ़ाने की अपील की है। अगर ये बातें पूरा देश माने, तो एक साल में 427500 करोड़ की बचत संभव है।

PM Modi Appeal Impact : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के उपायों में सहयोग की अपील की है। इसके लिए PM Modi ने खासतौर पर सोने की खरीदारी घटाने, कार पूलिंग, वर्क फ्रॉफ होम जैसे उपायों पर जोर दिया है। एक अनुमान के मुताबिक अगर देश में पेट्रोल-डीजल, सोना, खाद्य तेल और उर्वरक जैसे आयातित खर्च पर थोड़ा भी संयम अपनाया जाए, तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से मजबूत हो सकता है। अगर पीएम मोदी की अपील जैसा व्यवहारिक बदलाव अपनाया जाए, तो देश को सालाना 45 अरब डॉलर यानी करीब 4,27,500 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।

PM Modi Forex Reserve Appeal

प्रधानमंत्री मोदी की अपील को मानें, तो बदल सकता है गेम

आयात पर लगाम, तो बड़ी बचत संभव

यह बचत किसी बड़े झटके से नहीं बल्कि मामूली बदलावों से भी संभव है। यदि कच्चे तेल, सोना और खाद्य तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कटौती हो, उर्वरक आयात 50 प्रतिशत घटे और विदेशी यात्रा पर होने वाला गैर-जरूरी खर्च एक साल के लिए रोक दिया जाए, तो कुल बचत 45 अरब डॉलर से भी ऊपर जा सकती है। यही, वह रकम है जो विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserce) को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

End of Feed