IDFC First Bank Q4 Results 2025: IDFC फर्स्ट बैंक ने जारी किए वित्तीय नतीजे, Dividend का किया ऐलान, जानिए डिटेल

IDFC First Bank Q4 Results 2025: प्राइवेट सेक्टर के IDFC फर्स्ट बैंक ने आज 26 अप्रैल को 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए ऑडिट किए गए वित्तीय रिजल्ट्स जारी किए। Q4 FY25 की आय के साथ बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंट की भी घोषणा की।

IDFC First Bank Q4 Results 2025: IDFC फर्स्ट बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को ₹0.25 प्रति शेयर (₹10 अंकित मूल्य पर 2.5%) का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यानी IDFC फर्स्ट बैंक के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.25 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। इससे पहले आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने ऑडिट किए गए वित्तीय रिजल्ट्स की घोषणा की। मार्च 2025 तिमाही के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुद्ध लाभ 30,408 लाख रुपये रहा, जबकि Q4FY24 के लिए शुद्ध लाभ 72,435 लाख रुपये था। वित्त वर्ष 25 के लिए बैंक ने 1,52,485 लाख रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ पोस्ट किया, जबकि वित्त वर्ष 24 में यह 2,95,651 लाख रुपये था।

IDFC First Bank Q4 Results 2025

IDFC First Bank ने शेयरहोल्डर्स के लिए घोषित किया डिविडेंड

IDFC First Bank Q4 Results: तिमाही लाभ (Q4 FY25)

बैंक को चौथी तिमाही (Q4 FY25) में ₹304 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹724 करोड़ था। पूरा वर्ष (FY25) में लाभ 48.4% गिरकर ₹1,525 करोड़ हो गया, जिसका मुख्य कारण माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में दिक्कतें रही हैं।

End of Feed