Ideaforge IPO का धमाल, 106 गुना हुआ सब्सक्राइब; ड्रोन बनाती है कंपनी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 1, 2023, 09:35 AM IST

Ideaforge IPO: ड्रोन बनाने वाली आयडियाफोर्ज (Ideaforge) कंपनी का इश्यू 26 जून को खुला और 30 जून को बंद हुआ था। इस बीच एक दिन 29 जून को बाजार बकरीद की वजह से बंद रहा। इन 4 दिनों में Ideaforge का इश्यू 106 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Ideaforge IPO: ड्रोन बनाने वाली आयडियाफोर्ज (Ideaforge) कंपनी का इश्यू 26 जून को खुला और 30 जून को बंद हुआ था। इस बीच एक दिन 29 जून को बाजार बकरीद की वजह से बंद रहा। इन 4 दिनों में Ideaforge का इश्यू 106 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 638-672 रुपए है। Ideaforge इस इश्यू से 567 करोड़ रुपए का था। जबकि कंपनी के इश्यू के लिए 33,000 करोड़ रुपए की बोली लगी है।

Ideaforge IPO

आयडियाफोर्ज

आयडियाफोर्ज का लॉट साइज 22 शेयरों का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 5 जुलाई को होगा। जिन लोगों को ये शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में 7 जुलाई में शेयर आ जाएंगे। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QII) के लिए रिजर्व पोर्शन में 125.81 गुना बोली लगी है। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 85 गुना और HNI के हिस्से में 80 गुना बोली लगी है।

End of Feed