IDBI Q4 results: बैंक का लाभ मार्च तिमाही में 44 प्रतिशत बढ़कर 1628 करोड़ रुपये पर, आमदनी भी बढ़ी

IDBI Q4 results: जनवरी-मार्च तिमाही में IDBI की कुल आमदनी बढ़कर 7,887 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 7,014 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 5,634 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ 3,645 करोड़ रुपये था।

IDBI Q4 results: निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 44 प्रतिशत उछलकर 1,628 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,133 करोड़ रुपये रहा था।

IDBI Q4 results: बैंक का लाभ मार्च तिमाही में 44 प्रतिशत बढ़कर 1628 करोड़ रुपये पर, आमदनी भी बढ़ी

बैंक ने शनिवार को कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 7,887 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 7,014 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 5,634 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ 3,645 करोड़ रुपये था।

End of Feed