गोल्ड लोन का बूम! दो साल में 30 लाख करोड़ रुपये का होगा कारोबार

Gold Loan: ICRA के अनुसार मार्च 2028 तक गोल्ड लोन बाजार 30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। NBFC और बैंक तेजी से विस्तार करेंगे, जबकि ऊंची सोने की कीमतें इस वृद्धि को बढ़ावा देंगी।

Gold Loan : देश में सोने के बदले कर्ज यानी गोल्ड लोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोगों का इस विकल्प की ओर झुकाव बढ़ने और वित्तीय संस्थानों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते आने वाले वर्षों में इस बाजार (Gold Loan Market) का आकार काफी बड़ा हो सकता है। घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) की नई रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2028 तक देश में गोल्ड लोन का कुल बकाया कारोबार बढ़कर करीब 30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। मार्च 2026 में यह आंकड़ा करीब 18 लाख करोड़ रुपये था। यानी दो वर्षों में इस सेक्टर में तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है।

Gold Loan, Gold Loan Market, ICRA, NBFC, Banks, Gold Prices, Retail Gold Loan, Loan Against Gold, Gold Loan Growth

बैंकों और NBFC में गोल्ड लोन की रेस तेज

NBFC की रफ्तार बैंकों से रहेगी ज्यादा

रिपोर्ट के मुताबिक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) आने वाले समय में गोल्ड लोन के कारोबार में बैंकों से भी तेज गति से आगे बढ़ सकती हैं। वित्त वर्ष 2027-28 के अंत तक कुल गोल्ड लोन बाजार में एनबीएफसी की हिस्सेदारी बढ़कर 23 फीसदी होने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में यह 22 फीसदी थी। इक्रा का कहना है कि वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 के दौरान NBFC के गोल्ड लोन कारोबार में हर साल करीब 35% की वृद्धि हो सकती है। वहीं, इसी अवधि में बैंकों के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में करीब 30% की सालाना बढ़ोतरी रहने का अनुमान है। हालांकि, बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कंपनियों की कमाई पर कुछ दबाव भी पड़ सकता है।

End of Feed