ICICI Bank FD Rates : अकसर बैंक अपनी ब्याज दरों (Interest Rate) में बदलाव करते रहते हैं। चाहे सरकारी बैंक हों या प्राइवेट, सभी अपनी ब्याज दरों (Interest Rate) में कटौती या बढ़ोतरी करते रहते हैं। इसी बीच देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) या एफडी (FD) रेट्स में बदलाव किया। आईसीआईसीआई बैंक ने 2 करोड़ रु से अधिक से लेकर 5 करोड़ रु से कम की बल्क एफडी (Bulk FD) पर अपनी ब्याज दरों को बदला है। आगे जानिए कितना मिलेगा ग्राहकों को फायदा।
आईसीआईसीआई बैंक की नई एफडी दरें
चेक करें कितनी हैं ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से एफडी ब्याज दरों में किए गए बदलाव के बाद, बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 4.75 फीसदी से 6.75 फीसदी तक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। एक साल से पंद्रह महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब अधिकतम 7.25 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई बल्क एफडी दरें कल, 20 मई, 2023 से लागू हो गई हैं।
चेक करें दरों की लिस्ट
- 7 दिन से 29 दिन : 4.75 फीसदी
- 30 दिन से 45 दिन : 5.50 फीसदी
- 46 दिन से 60 दिन : 5.75 फीसदी
- 61 दिन से 90 दिन : 6 फीसदी
- 91 दिन से 184 दिन : 6.50 फीसदी
- 185 दिन से 270 दिन : 6.65 फीसदी
- 271 दिन से 1 साल से कम तक पर : 6.75 फीसदी
- 1 साल से 15 महीने तक पर : 7.25 फीसदी
- 15 महीने से 2 साल पर : 7 फीसदी
- 2 साल 1 दिन से 10 साल पर : 6.75 फीसदी
बैंक की ब्याज दरों की विस्तार से जानकारी आपको इस लिंक पर मिल सकती है।
आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजे
2022-23 की चौथी तिमाही में बैंक की इनकम 53,922.75 करोड़ रु रही, जो 2021-22 की समान तिमाही में 42,834.06 करोड़ रु थी। यानी साल दर साल आधार पर ये 25.88 फीसदी अधिक रही। आईसीआईसीआई बैंक ने मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में 9122 करोड़ रु का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान तिमाही में रहे 7018.71 करोड़ रु से 30 फीसदी अधिक है।
