Hyundai IPO: हुंदै मोटर इंडिया ने IPO के लिए दाखिल किए दस्तावेज, LIC को इस मामले में छोड़ेगी पीछे

Hyundai IPO:मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ हुंदै मोटर कंपनी द्वारा पूरी तरह से 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। सूत्रों ने इसी साल फरवरी में पुष्टि की थी कि मूल कंपनी हुंदै मोटर कंपनी आईपीओ के माध्यम से लगभग तीन अरब डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) जुटाना चाहती है। वह धन जुटाने के लिए एचएमआईएल में 15-20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है।

Hyundai IPO: दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। अगर कंपनी के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल जाती है, तो यह भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम होगा। यह दो साल पहले आए एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को भी पीछे छोड़ देगा।

Hyundai Motor India files draft papers with Sebi

हुंदै की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड।

IPO से 25,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है कंपनी

मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ हुंदै मोटर कंपनी द्वारा पूरी तरह से 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। सूत्रों ने इसी साल फरवरी में पुष्टि की थी कि मूल कंपनी हुंदै मोटर कंपनी आईपीओ के माध्यम से लगभग तीन अरब डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) जुटाना चाहती है। वह धन जुटाने के लिए एचएमआईएल में 15-20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है।

End of Feed