Hurun India Philanthropy List: अंबानी या अडानी नहीं, बल्कि ये हैं भारत के सबसे बड़े परोपकारी, दान किए 1,161 करोड़ रु

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 06:08 PM IST

Hurun India Philanthropy List: इस साल हुरुन इंडिया परोपकार सूची में 120 करोड़ रुपये के दान के साथ 63 वर्षीय रोहिणी नीलेकणी देश की सबसे उदार महिला परोपकारी हैं।

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल (HCL) के संस्थापक शिव नादर (Shiv Nadar) 1,161 करोड़ रुपये के वार्षिक दान के साथ देश के सबसे बड़े परोपकारी बनकर उभरे हैं। एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 से यह जानकारी मिली। रिपोर्ट के अनुसार 77 वर्षीय नादर ने प्रतिदिन तीन करोड़ रुपये दान देने के साथ 'भारत के सबसे उदार' व्यक्ति का खिताब हासिल किया।

shiv nadar

अंबानी या अडानी नहीं, बल्कि ये हैं भारत के सबसे बड़े दानवीर

विप्रो (Wipro) के 77 वर्षीय अजीम प्रेमजी (Azim Premji) पिछले दो वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान पर रहने के बाद इस साल दूसरे स्थान पर खिसक गए। उन्होंने 484 करोड़ रुपये का वार्षिक दान दिया। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति 60 वर्षीय गौतम अडाणी इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 190 करोड़ रुपये दान किए।

End of Feed