सिंगापुर के बाजार में छाने को तैयार भारतीय प्रोडक्ट्स! खाद्य एवं पेय पदार्थों के लिए निर्यात का सबसे बड़ा अवसर

भारतीय खाद्य और पेय पदार्थों (Food and Beverages) के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई उम्मीद जगी है। ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) के अनुसार, सिंगापुर के बाजार में भारतीय उत्पादों के लिए निर्यात के बेहतरीन अवसर मौजूद हैं।

एशिया के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक सिंगापुर भारतीय खाद्य और पेय (F&B) कंपनियों के लिए बड़ा अवसर बनकर उभर रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सिंगापुर अपनी लगभग 90 प्रतिशत खाद्य जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में भारत जैसे बड़े कृषि उत्पादक देश के लिए यहां अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं।

Food and Hospitality Asia

Food and Hospitality Asia (Photo: iStock)

भारतीय कंपनियां FHA मेले में ले रहीं भाग

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, Trade Promotion Council of India (TPCI) के अनुसार, इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए भारत की 100 से अधिक कंपनियां सिंगापुर में आयोजित चार दिवसीय Food and Hospitality Asia (FHA) मेले में हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन के जरिए भारतीय कंपनियां अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार में पेश कर रही हैं।

End of Feed