Howrah-New Jalpaiguri Vande Bharat Express: कुछ ही घंटे में बिके बंगाल को मिली वंदे भारत ट्रेन के टिकट, जानिए टाइमिंग और किराया

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 31, 2022, 03:11 PM IST

Howrah-New Jalpaiguri Vande Bharat Express: हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन हावड़ा स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचेगी। एक घंटे के ठहराव के बाद, ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

Howrah-New Jalpaiguri Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन का अंतिम संस्कार करने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह पश्चिम बंगाल (West Bengal) के साथ-साथ पूर्वी भारत में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह उन 475 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से एक है, जिसे सरकार आजादी के 75वें साल के मौके पर शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह अत्याधुनिक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मालदा टाउन, बारसोई और किशनगंज स्टेशनों पर रुकेगी।

Vande Bharat

वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए पीएम मोदी (फोटो- PIB)

यहां हम आपके लिए हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर वो जानकारी पेश कर रहे हैं जो आपके लिए जरूरी है:

End of Feed