CIBIL स्कोर चेक करना हुआ आसान, BHIM ऐप में मिला नया फीचर, जानें तरीका

NPCI ने ट्रांसयूनियन सिबिल के साथ हाथ मिलाया है, जिसके तहत अब यह सुविधा सीधे ऐप के अंदर ही उपलब्ध कराई है। यह कदम यूजर्स को उनकी वित्तीय स्थिति के प्रति अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

भारत में डिजिटल ट्रांजैक्शन की दुनिया में एक और बड़ा बदलाव आया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने लोकप्रिय यूपीआई प्लेटफॉर्म 'भीम' (BHIM) ऐप के लिए एक खास अपडेट जारी किया है। अब भीम ऐप का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को अपना क्रेडिट स्कोर या सिबिल (CIBIL) स्कोर चेक करने के लिए किसी दूसरे ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। NPCI ने ट्रांसयूनियन सिबिल के साथ हाथ मिलाया है, जिसके तहत अब यह सुविधा सीधे ऐप के अंदर ही उपलब्ध करा दी गई है। यह कदम यूजर्स को उनकी वित्तीय स्थिति के प्रति अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Cibil Score Update

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके फोन में भीम ऐप का लेटेस्ट वर्जन (4.0.19 या उससे ऊपर) इंस्टॉल हो। ऐप के अंदर यूजर्स को अब अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और सिबिल स्कोर देखने का विकल्प मिलेगा। सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखते हुए NPCI ने स्पष्ट किया है कि क्रेडिट जानकारी केवल तभी दिखाई जाएगी जब यूजर इसके लिए अपनी स्पष्ट अनुमति (Consent) देगा। बिना आपकी सहमति के कोई भी डेटा एक्सेस नहीं किया जाएगा। यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो अक्सर लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते रहते हैं और उन्हें अपनी क्रेडिट हिस्ट्री पर पैनी नजर रखनी होती है।

End of Feed