शेयर बाजार की चाल सोमवार से कैसी रहेगी? जानें एक्सपर्ट क्या लगा रहे अनुमान

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते सुस्ती रही। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए थे। ऐसे में नए सप्ताह में बाजार की चाल कैसी रहेगी? अगर आप मार्केट में पैसा लगाते हैं तो आपके लिए यह जनना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि सोमवार से बाजार की चाल कैसी रह सकती है।

Nifty Outlook: शेयर बाजार में अगर आप निवेश करते हैं तो बाजार की चाल पर आपकी नजर जरूर रहती है। सोमवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह में बाजार की चाल कैसी रह सकती है? अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो चलिए देते हैं। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दर संबंधी फैसला इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों के रूझान तय करने वाला प्रमुख कारक होगा। इसके अलावा वैश्विक गतिविधियां और विदेशी निवेशकों का रुख भी बाजार की भावना को प्रभावित करेगा। पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में सुस्ती रही, जहां प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बिना किसी खास बदलाव के बंद हुए।

शेयर बाजार

शेयर बाजार

अमेरिकी फेड के फैसले पर रहेगी नजर

रिलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह बाजार 12 दिसंबर को आने वाले भारत के सीपीआई आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले पर ध्यान रहेगा, जो उभरते बाजारों की जोखिम धारणा को प्रभावित कर सकता है। निवेशक रुपये की चाल पर भी नजर रखेंगे, जो पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर से नीचे चली गई थी।

End of Feed