भारत कैसे बनेगा ग्लोबल पावर? चंद्रबाबू नायडू ने बताया फॉर्मूला

India Global Power: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यदि भारत की जनसंख्या, ज्ञान और प्रतिभा पारंपरिक मूल्यों तथा राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ती है, तो भारत को वैश्विक शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने जोर दिया कि मजबूत सांस्कृतिक आधार और सही दिशा में विकास देश को विश्व मंच पर अग्रणी बनाएगा।

India Global Power : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अगर भारत की जनसंख्या, ज्ञान और प्रतिभा देश के पारंपरिक मूल्यों और राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ती है, तो भारत को एक वैश्विक शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि भारत के पास युवा आबादी, समृद्ध संस्कृति और मजबूत बौद्धिक परंपरा है, जो देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

N Chandrababu Naidu, Andhra Pradesh Chief Minister

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (तस्वीर-x)

तीन बच्चों का सुझाव और जनसंख्या पर विचार

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मुख्यमंत्री नायडू ने ‘भारतीय विज्ञान सम्मेलन’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विचारों से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को संतुलित और स्थिर बनाए रखने तथा राष्ट्रीय शक्ति को मजबूत करने के लिए विवाहित दंपतियों को आदर्श रूप से तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। उनका मानना है कि संतुलित जनसंख्या भविष्य की आर्थिक और सामाजिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।

End of Feed