म्यूचुअल फंड के जरिए सोना और चांदी कैसे खरीदें? उठाएं कीमतों की तेजी का फायदा, डिटेल में समझें

Gold-Silver Mutual Funds Investment: म्यूचुअल फंड के जरिए सोना और चांदी में निवेश आसान, सुरक्षित और टैक्स के लिहाज से पारदर्शी विकल्प है। सही फंड चुनकर, सीमित हिस्सेदारी रखते हुए और अनुशासित तरीके से निवेश करने पर ये कीमती धातुएं आपके पोर्टफोलियो को मजबूती दे सकती हैं। म्यूचुअल फंड के जरिए बिना फिजिकल सोना-चांदी खरीदे निवेश करना आसान है। गोल्ड और सिल्वर ETF, फंड ऑफ फंड्स और मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड के जरिए निवेशक कीमती धातुओं में हिस्सा ले सकते हैं। निवेश से पहले जोखिम, रिटर्न और टैक्स नियमों को समझना जरूरी है।

Gold-Silver Mutual Funds Investment : महंगाई, शेयर बाजार की उठापटक और भू-राजनीतिक तनाव के टाइम में सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है। हालांकि, हर निवेशक के लिए फिजिकल गोल्ड या सिल्वर खरीदना और उसे सुरक्षित रखना आसान नहीं होता। ऐसे में म्यूचुअल फंड निवेशकों को बिना फिजिकल कीमती धातु खरीदे सोना-चांदी में निवेश का आसान रास्ता देते हैं। आइए जानते हैं कि म्यूचुअल फंड के जरिए सोना और चांदी में कैसे निवेश किया जा सकता है, इसके विकल्प क्या हैं, टैक्स नियम क्या कहते हैं और निवेशकों को किस रणनीति पर चलना चाहिए।

Gold mutual funds, Silver mutual funds, Gold ETF, Silver ETF

गोल्ड या सिल्वर? म्यूचुअल फंड से दोनों में निवेश कर बनाएं मजबूत पोर्टफोलियो (तस्वीर-istock)

म्यूचुअल फंड के जरिए सोना-चांदी में निवेश कैसे करें?

निवेशक गोल्ड और सिल्वर में निवेश के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) या फंड ऑफ फंड्स (FoF) की मदद ले सकते हैं। गोल्ड ETF और सिल्वर ETF ऐसे म्यूचुअल फंड होते हैं, जो फिजिकल सोने या चांदी में निवेश करते हैं। निवेश करने पर निवेशकों को यूनिट्स मिलती हैं, जिनकी कीमत (NAV) सोने या चांदी के बाजार भाव के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है। इससे निवेशक को बिना धातु खरीदे उसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का फायदा मिलता है।

End of Feed