Confirm टिकट के लिए लोग अपनाते हैं ये ‘जुगाड़’, क्या सच में काम आते हैं?

ट्रेन में कन्फर्म टिकट पाना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। इसके लिए यात्री मास्टर लिस्ट से लेकर बोर्डिंग पॉइंट बदलने जैसे कई 'जुगाड़' अपनाते हैं। आइए आपको बताते हैं आप कैसे कन्फर्म टिकट ले सकते हैं?

भारत में लंबी दूरी की यात्रा के लिए Indian Railway ट्रेन आज भी सबसे भरोसेमंद और सस्ता साधन है। लेकिन समस्या तब आती है जब त्योहारों, छुट्टियों या शादियों के सीजन में टिकट बुक करने की बारी आती है। IRCTC की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही सेकंड्स में टिकटें 'वेटिंग' (Waiting Ticket) में चली जाती हैं। ऐसे में यात्री अक्सर इंटरनेट पर वायरल होने वाले तरह-तरह के ‘जुगाड़’ और ट्रिक्स का सहारा लेते हैं। इन ट्रिक्स का उद्देश्य बस एक ही होता है किसी भी तरह एक कंफर्म बर्थ मिल जाए। लेकिन क्या ये तरीके सच में जादुई रूप से काम करते हैं या ये सिर्फ समय की बर्बादी हैं?

Indian Railway Confirm Ticket

समय बचाने का सबसे सटीक तरीका

टिकट बुकिंग में सबसे महत्वपूर्ण होता है 'समय'। जब आप तत्काल या ओपनिंग बुकिंग (120 दिन पहले) करते हैं, तो यात्री का नाम, उम्र और अन्य जानकारी भरने में जो 30-40 सेकंड लगते हैं, वही तय करते हैं कि टिकट कंफर्म होगी या नहीं। यहाँ काम आती है 'मास्टर लिस्ट'। अनुभवी यात्री IRCTC के 'My Profile' सेक्शन में जाकर पहले से ही सभी यात्रियों की जानकारी सेव कर लेते हैं। बुकिंग के समय उन्हें बस नाम सिलेक्ट करना होता है। यह कोई गलत तरीका नहीं है, बल्कि IRCTC द्वारा दी गई एक सुविधा है जो सच में काम आती है और कंफर्म टिकट की संभावना को 80% तक बढ़ा देती है।

End of Feed