Investment Tips: आप 1 लाख रुपए महीना इनकम चाहते हैं, तो जानिए कहां करना चाहिए निवेश

Investment Tips: रिटायरमेंट के बाद बेहतर जिंदगी जीने के लिए काफी पैसे की जरूरत होती है। लोग इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए निवेश करते हैं। लेकिन वे नहीं जानते कि कहां निवेश करना चाहिए ताकि उसे 1 लाख रुपया महीना आय प्राप्त हो सके। आइए यहां जानते है कि कहां निवेश करके लाख रुपए महीना कमा सकते हैं।

Investment Tips: हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद उसकी जिंदगी आरामदायक हो, लेकिन इसके लिए मोदी रकम की जरुरत होती है। लोग अपने सामर्थ्य के मुताबिक पैसा जमा करते हैं। कई लोग करोड़ रुपए भी जमा कर लेते है। लेकिन वे चाहते हैं कि इससे उसे 1 लाख रुपए मंथली कमाई हो सके। लेकिन ये पता नहीं होता है कि कहां अपने एक करोड़ रुपए को निवेश करें ताकि उसे एक लाख रुपए की मंथली आय हो सके। इसको लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आइए जानते हैं इस लक्ष्य को कैसे हासिल करें। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने फिनफिक्स रिसर्च एंड एनालिटिक्स के संस्थापक प्रबलीन बाजपेयी के हवाले से बताया कि 1 लाख रुपए की मंथली आय या 12 लाख रुपए सालाना के लिए निवेशित राशि पर 12% रिटर्न की आवश्यकता होती है।

Investment tips

कहां करें निवेश कि हो मोटी कमाई (तस्वीर-Canva)

हाइब्रिड फंड में करें निवेश

बाजपेयी के मुताबिक मध्यम जोखिम के साथ अपनी सुविधा को देखते हुए दो हाइब्रिड फंडों में निवेश करने और सिस्टमेटिक निकासी स्कीम (SWP) चुनने पर विचार करें। बैलेंस्ड एडवांटेज और मल्टी-एसेट फंड आम तौर पर 10-12% लॉन्ग टर्म औसत रिटर्न देते हैं, जो इक्विटी, डेट और सोना हो सकते हैं। SWP लाभों में मूलधन निकासी पर कम टैक्स देयता, निश्चित आय निवेश प्रोडक्ट की तुलना में अनुकूल टैक्स और इक्विटी एक्सपोजर के बावजूद समय के साथ संभावित सकारात्मक वास्तविक रिटर्न शामिल हैं। 1 लाख रुपए मासिक निकासी मानते हुए 1 करोड़ का फंड 10% रिटर्न के साथ 15 साल तक चल सकता है। 6% महंगाई को एडजस्ट करने के लिए बढ़ती निकासी के साथ फंड नौ साल तक चल सकता है। 15-18 वर्षों के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित करने के लिए मासिक निकासी को घटाकर 60000-70 000 रुपए करें। इसके अतिरिक्त हेल्थ इंश्योरेंस और इमरजेंसी फंड को प्राथमिकता दें।

End of Feed