नौकरी छोड़ने के बाद EPF के EPS लाभ के लिए Form 10C क्यों जरूरी, जानिये कैसे भरें?

EPFO: नौकरी छोड़ने पर EPS लाभ के लिए Form 10C ऑनलाइन EPFO पोर्टल से भरा जाता है, जिसमें 10 साल से कम सेवा पर निकासी और अधिक सेवा पर Scheme Certificate मिलता है।

EPFO : जब कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ता है, तो उसके सामने कई जरूरी काम होते हैं। जैसे पीएफ ट्रांसफर करना, एक्सपीरिएंस सर्टिफिकेट लेना और बाकी सेटलमेंट पूरा करना। लेकिन अगर आपने Employees’ Pension Scheme (EPS) के तहत योगदान किया है, तो एक और जरूरी काम होता है, Form 10C जमा करना। यह फॉर्म आपको आपकी पेंशन से जुड़े लाभ दिलाने के लिए जरूरी होता है। इसके जरिए आप या तो अपनी पेंशन की राशि का कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं या फिर भविष्य की पेंशन के लिए अपना रिकॉर्ड सुरक्षित रख सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है, जिसे आप आसानी से घर बैठे पूरा कर सकते हैं, वह भी Employees' Provident Fund Organisation के पोर्टल के जरिए।

EPFO, EPS, Form 10C, pension scheme, Employees Pension Scheme, EPF withdrawal, scheme certificate

नौकरी छोड़ने के बाद क्यों जरूरी है Form 10C

EPS में कितने साल काम किया है, उससे तय होता है लाभ

Form 10C भरने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपको कौन सा लाभ मिलेगा। यह पूरी तरह आपकी नौकरी की अवधि पर निर्भर करता है। अगर आपने EPS में 10 साल से कम समय तक योगदान किया है, तो आप Withdrawal Benefit के लिए योग्य हो सकते हैं। इसका मतलब है कि आप अपनी जमा पेंशन राशि का एक हिस्सा निकाल सकते हैं। लेकिन अगर आपने 10 साल या उससे ज्यादा सेवा पूरी कर ली है, तो आपको तुरंत पैसा नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में आपको Scheme Certificate जारी किया जाता है।

End of Feed