900 करोड़ डॉलर के सोने की शुद्धता पर विवाद, चीन और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 03:03 PM IST

How to check Purity of Gold: ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन यूनानी गणितज्ञ आर्किमिडीज ने स्नान करते वक्त सोने की शुद्धता की जांच करने का एक तरीका खोजा था। हाल ही में शंघाई गोल्ड एक्सचेंज को बेचे गए करीब नौ अरब डॉलर के सोने में अशुद्धता को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।

How to check Purity of Gold:जब सोने के आभूषण की बात आती है तो सवाल यह खड़ा होता है कि वह कितना शुद्ध है? और किसी को उसकी शुद्धता का कैसे पता चलेगा?ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक बुलियन टकसाल और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के स्वामित्व वाली पर्थ मिंट के बारे में हाल के खुलासों से पता चला कि सोने के खरीददार और विक्रेता शुद्धता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। शंघाई गोल्ड एक्सचेंज को बेचे गए करीब नौ अरब डॉलर के सोने में अशुद्धता को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।सोने की शुद्धता की जांच करने का प्रश्न हजारों वर्ष से बना हुआ है और इसकी शुद्धता का पता लगाने के लिए तेजी से नई पद्धतियां ईजाद की गयीं। लेकिन इन पद्धतियों के बावजूद स्वर्ण उद्योग अब भी विश्वास और प्रतिष्ठा पर चलता है।

gold stock

सोने की शुद्धता पर फिर सवाल

राजा ने शुद्धता चेक करना का दिया आदेश

ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन यूनानी गणितज्ञ आर्किमिडीज ने स्नान करते वक्त सोने की शुद्धता की जांच करने का एक तरीका खोजा था। कहानी कुछ ऐसी है कि सिरैक्यूज के राजा ने गणितज्ञ को यह पता लगाने के लिए कहा था कि क्या सोने का एक ताज शुद्ध धातु से बना है या बेईमान सुनार ने इसमें मिलावट की है।समस्या पर विचार करते समय आर्किमिडीज ने स्नान किया और देखा कि जब वह पानी के अंदर डुबकी लगाते हैं तो पानी का स्तर बढ़ जाता है। वह तुरंत बाहर निकले और सड़क पर ‘यूरेका’ (या मुझे यह मिल गया है) चिल्लाते हुए भागे।उन्हें यह लगा कि ताज को पानी में डुबोने से उन्हें उसकी मात्रा तथा घनत्व का पता चल जाएगा। चूंकि सोने का घनत्व ज्यादातर अन्य धातुओं से कहीं ज्यादा होता है तो इसे ताज की शुद्धता को मापने में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस कहानी की ऐतिहासिक सच्चाई को लेकर बहस चलती है।

End of Feed