EPFO में घर बैठे ऑनलाइन कैसे बदलें नॉमिनी?

अगर आपको भी अपने EPFO अकाउंट में घर बैठे नॉमिनी बदलना है तो आइए आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं जिससे आपका काम आसान हो जाएगा।

EPFO के नियमों के मुताबिक, हर पीएफ खाताधारक के लिए 'ई-नॉमिनेशन' (e-Nomination) करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर आपके पीएफ खाते से जुड़े कई काम रुक सकते हैं, जैसे कि एडवांस पीएफ निकालना या पेंशन का दावा करना। ऑनलाइन नॉमिनी बदलने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको कुछ जरूरी तैयारियां कर लेनी चाहिए। सबसे पहले, आपका यूएएन (UAN) एक्टिवेट होना चाहिए और वह आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। दूसरी जरूरी बात यह है कि आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए, क्योंकि पूरी प्रक्रिया के अंत में वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी (OTP) आता है। इसके अलावा, आप जिसे नॉमिनी बनाना चाहते हैं, उनका आधार नंबर, एक पासपोर्ट साइज फोटो (डिजिटल फॉर्मेट में), बैंक अकाउंट डिटेल्स और उनका पता आपके पास होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं आप कैसे EPFO में घर बैठे नॉमिनी अपडेट कर सकते हैं।

EPFO

कैसे अपडेट करें नॉमिनी?

नॉमिनी बदलने के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ के आधिकारिक 'एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड' (EPFO Member Unified Portal) की वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ आपको अपना 12 अंकों का यूएएन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर 'लॉगिन' (Login) करना होगा। लॉगिन करते ही आपके सामने एक पॉप-अप विंडो खुल सकती है जो आपको ई-नॉमिनेशन करने के लिए कहेगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आप होमपेज पर ऊपर दिए गए मेन्यू बार में जाकर 'मैनेज'टैब पर क्लिक करें। इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेन्यू में से 'ई-नॉमिनेशन' (e-Nomination) वाले विकल्प को चुनें।

End of Feed