फटे-पुराने या लिखे हुए नोट किसी ने पकड़ा दिया? बैंक में आसानी से इस तरह बदलें

अगर आपके पास फटा, गंदा या पुराना नोट है और आप सोच रहे हैं कि अब यह चलेगा या नहीं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आरबीआई के नियमों के तहत ऐसे नोट आसानी से बैंक में बदले जा सकते हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि आप बैंक या RBI के पास जाकर इन नोटों को कैसे बदल सकते हैं?

कई बार हमारे पर्स या जेब में रखे-रखे नोट फट जाते हैं, पानी में भीगकर खराब हो जाते हैं या फिर उन पर गलती से कुछ लिख दिया जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ये नोट अब चलेंगे या नहीं, और अगर नहीं चलेंगे तो इन्हें बदला कैसे जाए।

Damaged Notes

अगर नोट हल्का-सा फटा है, केवल कोना खराब हुआ है और उस पर नंबर व डिजाइन साफ नजर आ रहे हैं, तो ऐसे नोट आमतौर पर दुकानदार भी ले लेते हैं। लेकिन अगर नोट दो टुकड़ों में फट गया है, बड़ा हिस्सा गायब है या बहुत ज्यादा खराब हो गया है, तो ऐसा नोट बाजार में चलाना मुश्किल हो जाता है।

End of Feed