45000 salary budget plan : आज के समय में एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग हर दूसरे आदमी की जरूरत बन गई है। केवल पैसा कमाना ही नहीं उसे सही तरीके से खर्च कर बचत को बढ़ाना भी जरूरी है। बहुत से लोग अच्छी सैलरी के बावजूद महीने के अंत में खाली हाथ रह जाते हैं और सैलरी आने का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। वहीं अगर आप अपनी सैलरी को सही तरीके से खर्च करते हैं तो हर महीने अच्छी बचत कर सकते हैं। मान लीजिए आप हर महीने 45 हजार रुपए इन हैंड सैलरी (In-Hand Salary) पाते हैं तो इस सैलरी को सही तरीके से खर्च करने के लिए 50-30-20 नियम को अपना सकते हैं और एक साल में 1 लाख रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं।
In-Hand Salary (Photo: iStock)
50-30-20 नियम क्या है
In-Hand Salary (Photo: iStock)
50-30-20 मनी रूल अपनाकर आसानी से अपनी सेविंग और खर्चों को मैनेज किया जा सकता है। यह नियम आपकी आय (Salary budget plan)को तीन हिस्सों आपकी नीड्स, वॉन्ट्स और सेविंग में बांटता है।
खर्च का सही तरीका
Needs- सबसे पहले बात करते हैं 50% हिस्से की, जो आपकी “जरूरतों” (Needs) के लिए होता है। 45,000 का 50% यानी 22,500 रुपये आपको किराया, राशन, बिजली बिल, ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरी खर्चों पर खर्च करना चाहिए। कोशिश करें कि इस सीमा के अंदर ही आपके सभी आवश्यक खर्च पूरे हो जाएं, ताकि आगे की प्लानिंग पर इसका असर न हो
Wants- इसके बाद आपकी सैलरी का 30% हिस्सा आता है, जिसे “ख्वाहिशें” (Wants) कहा जाता है। 45,000 का 30% यानी 13,500 रुपये आप अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े खर्चों पर लगा सकते हैं, जैसे बाहर खाना, शॉपिंग, मूवी, घूमना-फिरना या सब्सक्रिप्शन सर्विसेज। यह हिस्सा आपको जिंदगी को एंजॉय करने की आजादी देता है, लेकिन ध्यान रखें कि यह जरूरत से ज्यादा न बढ़े।
Savings and Investments- अब आपकी सैलरी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 20% यानी “बचत और निवेश” (Savings and Investments) के लिए रखा जाना चाहिए। 45,000 का 20% 9,000 रुपये है, जिसे आपको हर महीने बचाना चाहिए। इस रकम को आप इमरजेंसी फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड या SIP में निवेश कर सकते हैं। अगर आप लगातार 9,000 रुपये हर महीने बचाते हैं, तो साल भर में 1,08,000 की अच्छी-खासी बचत हो सकती है, जो भविष्य में बड़ी आर्थिक सुरक्षा दे सकती है।
धीरे-धीरे बढ़ाएं बचत
अगर आपके खर्च ज्यादा हैं या कोई लोन चल रहा है, तो आप शुरुआत में 20% से थोड़ा कम बचत कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे बढ़ाने की कोशिश करें। वहीं, अगर आप सिंगल हैं या आपके खर्च कम हैं तो आप 20% से ज्यादा बचत भी कर सकते हैं।
