आपकी इनकम पर कितना लगेगा टैक्स, इस सरकारी कैलकुलेटर से लें मदद

जब से नयी टैक्स रेजीम आई है, तब से लोग ज्यादा कंफ्यूज हैं कि कौन सी टैक्स रिजीम उनके लिए बेहतर रहेगी। टैक्स कैल्कुलेशन करना भी एक मुश्किल काम है। पर आप आयकर विभाग के टैक्स कैल्कुलेटर की मदद से ये काम आसानी से कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टैक्स कैल्कुलेशन के लिए लें टैक्स कैल्कुलेटर की मदद
  • इससे नयी-पुरानी टैक्स रेजीम की तुलना भी कर सकते हैं
  • बेहद आसान है टैक्स कैल्कुलेटर का इस्तेमाल

Income Tax Calculator : इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करना आसान काम नहीं है। खासकर अगर आप पहली बार आईटीआर फाइल कर रहे हैं, तो ये काम और भी मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा अब दो टैक्स रेजीम हैं - पुरानी और नई। लोग इनमें से कोई एक टैक्स रेजीम चुनने में भी कंफ्यूज हो रहे हैं। साथ ही ये भी कैल्कुलेट करना होगा कि आपको कितना टैक्स भरना है। इसके लिए कैल्कुलेशन करनी होगी। यानी आईटीआर फाइल करने में बहुत मशक्कत करनी पड़ सकती है। इसी मशक्कत को कम करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स कैलकुलेटर लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य टैक्स भरने की प्रोसेस को आसान बनाना है।

How To Use Income Tax Calculator

इनकम टैक्स कैल्कुलेटर से जानें अपनी टैक्स देनदारी

टैक्स रेजीम चुनने में मदद

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के टैक्स कैलकुलेटर की मदद से आप यह भी चुन सकेंगे कि कौन सी टैक्स रेजीम आपके लिए बेहतर है। आप यहां दोनों रेजीम में अपनी कुल टैक्स लायबिलिटी की कैल्कुलेशन और तुलना कर सकेंगे। आपको यहां केवल सैलेरी और कटौती (टैक्स डिडक्शन) से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आपसे कुछ बेसिक जानकारी मांगी जाएगी।

End of Feed