Small Savings Schemes: अप्रैल-जून 2024 की तिमाही में PPF, FD, NSC, KVP, सुकन्या पर कितना मिलेगा ब्याज, जानिए डिटेल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 11, 2024, 05:42 PM IST

Small Savings Schemes Interest Rates: अप्रैल-जून 2024 की तिमाही में स्मॉल सेविंग स्कीम्स, पीपीएफ, बचत जमा, सुकन्या समृद्धि योजना, तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट, एनएससी, किसान विकास पत्र पर ब्याज मिलेगा।

Small Savings Schemes Interest Rates: केंद्र सरकार ने हाल ही में 1 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर की घोषणा की। सरकार ने कहा कि पिछली दरों को लागू रखने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर बताया था कि तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग बचत स्कीम्स पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। ज्ञापन में कहा गया था कि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 1 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 30 जून 2024 तक ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी। यानी वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (1 जनवरी 2024 से 31 मार्च, 2024) में जो ब्याज दरें मिल रही थीं वही मिलेंगी।

Small Saving Schemes Interest Rate

छोटी बचत योजनाओं पर इतनी रहेंगी ब्याज दरें

  • अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत रखी गई हैं।
  • बचत जमा पर ब्याज दर 4 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत ब्याज दर लगेगी।
  • तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर दर 7.1 प्रतिशत पर ही रहेगी।
  • किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत रहेगी और निवेश 115 महीनों में मैच्योर होगा।
  • राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए 7.7 प्रतिशत रहेगी।
  • चालू तिमाही के लिए मासिक आय योजना पर ब्याज दर 7.4 प्रतिशत मिलेगी।

End of Feed